Top News

पूर्णियाँ में एयरपोर्ट नहीं तो 2024 में वोट नही

कसबा/सिटी हलचल न्यूज़

 पूर्णिया में एयरपोर्ट को लेकर आंदोलन चरम सीमा पर है। इसी क्रम में अन्तराष्ट्रीय वैश्य समाज के जिला सचिव अनिल कुमार साह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना पूर्णिया एयरपोर्ट को ले कर कसबा नेहरू चौक पर दिया गया। जिसमे हजारों लोगो ने इस मांग के समर्थन में एकजुट हो कर अपना विरोध भी प्रकट किया।वही भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य संजय कुमार मिर्धा ने अपने वक्तब्य में कहा कि हम सीमांचल वासियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सौतेला ब्यवहार कर रहे है


वही अगवाई करते हुए अनिल कुमार साह (अनिल नेता ) ने कहा की सीमाँचल के लोगों को बाहर कही जाना होता है तो हवाई सेवा के लिए बागडोगरा का रुख करना पड़ता है। बागडोगरा एयरपोर्ट इतनी दूर है कि सीमाँचल के लोग इमरजेंसी में किसी भी मरीज को बाहर नहीं ले जा सकते है


वही ये कसबा स्थित नेहरू चौक में आयोजित एक दिवसीय धरना में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संघ तथा कसबा पेंशनर समाज के सौजन्य से आयोजित धरना में जिले से भी सदस्य पहुँचे थे। इस मौके पर  कसबा नगर परिषद उपाध्यक्ष सुभाष कुमार ,राजेंद्र प्रसाद साह,मनोज मोदी ,धर्मेंद्र लाट,आरव श्री ,अनु श्री ,श्याम कुमार के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post