किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़
रविवार को शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह कार्यकम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर मौजूद अतिथियों के द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की गई ।वही कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया
इस मौके पर बस पड़ाव में बाबू वीर कुंवर सिंह की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद चेयरमैन ने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में बाबू वीर कुंवर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और नई पीढ़ी उनके योगदान से अवगत हो उसके लिए आगामी वर्षों से समिति के द्वारा पर्चा छपा कर वितरित किया जाना चाहिए ।जबकि आदम कद प्रतिमा स्थापित करने हेतु
नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मो कलीम उद्दीन एवं पार्षद मनीष जालान ने मंच से सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष निखत कलीम ,हरिराम अग्रवाल,सुशांत गोप,संजय सिंह ,अजीत दास,पवन सिंह,मिथलेश मिश्रा,आशुतोष सिंह,दिग्विजय सिंह,उपेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,राजेश विरवानी, श्यामल दास सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment