Top News

भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने निजी कोष से अग्निपिडित को दी राहत सामग्री



कटिहार /शंभु कुमार 



बीते दिन भंगहा पंचायत के वार्ड नम्बर 16 के तीन परिवार,बुद्धू मंडल,रिंकू मंडल ,मोसमात काला देवी एवं वार्ड नम्बर 1के दो परिवार रमेश मंडल एवं दिनेश मंडल का घर भीषण आग लगने के कारण जल गई थी ,अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे पीरमोकाम मुखिया बिनोद मिर्धा,पूर्व प्रमुख सतीश मंडल,जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल,भाजपा के


पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शम्भु नाथ चौधरी,समिति सदस्य अरुण यादव,भाजपा महामंत्री अनुज कुमार ,पिरमोकाम मुखिया बिनोद मिर्धा के निजी कोष से पांचों पीड़ित परिवार को नगदी 1100 रुपया,एक सेट बर्तन,मच्छरदानी,बेडशीट,भोजन सामग्री,आदि देकर आपदा के घड़ी में संवेदना व्यक्त किया। मौके पर भंगहा के उपमुखिया अखिलेश मंडल,वार्ड सदस्य नारायण मिस्त्री,गजेंद्र मंडल,मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post