कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल पंचायत अंतर्गत रमैली गांव में श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।वही इस महायज्ञ में भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, मंडल अध्यक्ष कोलासी मिथिलेश कुमार सिंह , बहरखाल शक्ति केंद्र प्रमुख संजय मंडल, सह प्रमुख शशि मंडल ,
कोलासी मंडल युवा मोर्चा महामंत्री नीलेंद्र सिंह, ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा से मिलकर यज्ञ का जायजा भी लिया तत्पश्चात सभी प्रतिमाओं देवी देवताओं का दर्शन करते हुए कोढा विधानसभा की आमजनों की सुरक्षा के लिए कामना की। हो रहे हरि नाम संकीर्तन का कई घंटे तक ठहर कर आनंद भी उठाया । वही बहरखाल पंचायत में हरे राम हरे कृष्ण के गूंज साथ भक्तिमय का माहौल बना रहा इस संकीर्तन आयोजन में काफी संख्या में महिलाओं बच्चों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।


Post a Comment