कटिहार/सिटी हलचल
कोढा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा पंचायत के कुंभरा गांव में हरदा कोलासी मुख्य मार्ग पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकी गई थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले बार भी इसी तरह की वस्तुएं फेंकी गई थी।
लेकिन प्रशासन ने कोई जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की। वही सूचना मिलते ही रौतारा थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत करवाने की कोशिश की स्थिति बिगड़ते देख कोढा अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा, एवं कटिहार डीएसपी ओम प्रकाश एवं स्थानीय समाजसेवी भाजपा मंडल अध्यक्ष कोलासी मिथिलेश कुमार सिंह, सरदार मंजीत सिंह, घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत करवाएं। वहीं डीएसपी ओमप्रकाश ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि आपत्तिजनक वस्तुओं को फोरेंसिक लैब में भेजकर जांच को भेजी जा रही है।
जांचो उपरांत दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उनके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पंचायत के मुखिया मोहम्मद फारुख ने बताया कि अपने स्तर से भी आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने वालों की पहचान कर रहे हैं पहचान होते ही प्रशासन को इसकी सूचना दे दी जाएगी।



Post a Comment