Top News

फुलवरिया पंचायत में जातीय जनगणना का कार्य आरंभ 17 सवालों के जबाव जनगणना कर्मी पुछ कर रही दर्ज



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में जातीय जनगणना का कार्य सोमवार से ही आरंभ कर दी गई है। शिक्षिका अनिता पंडित,आशा मीरा देवी को जनगणना कर्मी के पद पर तैनात की गई है। उनके द्वारा जाति गणना का कोड,जाती,आधार का विवरण, सहित जमीन का विवरण ,खेतिहर या वासोवास, की जमीन ,वाहन की संख्या, इंटरनेट सेवा, आय का मुख्य स्रोत, शैक्षणिक योग्यता ,घर कच्चा या पक्का ,कुल बच्चों की संख्या, लिंग, धर्म, उम्र, सरकारी या गैर सरकारी सेवा, कंप्यूटर या लैपटॉप कृषि यंत्र, सहित उपलब्ध है या नहीं के जवाब में कुल 17 तरह के सवालों के सवालों को पूर्व से प्राप्त प्राप्त कराए गए प्रतिवेदन में जनगणना कर्मी के द्वारा अंकित किया जा रहा है।


वही कोढा प्रखंड के पंचायत फुलवरिया के वार्ड नंबर 4 सूरत दास टोले में शिक्षका अनिता पंडित,आशा मीरा देवी  के द्वारा भी जातिगत जनगणना की शुरुआत सोमवार से ही कर दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रतिवेदन के डाटा को कम से कम पांच पूर्ण कर प्रखंड मुख्यालय में जमा करना होता है। जिसका की रिपोर्ट फाइनल होने पर जिला स्तरीय पदाधिकारी को समर्पित कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मालिक से सही जानकारी दर्ज करा करा कर ही प्रतिवेदन में बताने का काम करें। साथ ही उन्होंने बताया कि यह कार्य 17 मार्च से 15 मई के बीच में संपन्न किया जाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post