पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
ज़िले के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र से लगातार स्मेक बेचने व पीने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसपर संज्ञान लेते हुए टीओपी पुलिस ने 1.8 ग्राम स्मैक (Brown Sugar) के साथ माँ बेटे को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कुंती देवी पति जीवछ पासवान एवं उसका पुत्र विकास कुमार पासवान लंका टोली मुर्गी फार्म रोड में किराना दुकान चलाते है। जिसके आड़ में यह धंधा चल रहा था
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर लंका टोला मुर्गी फार्म स्थित एक दुकान में कुछ लोगों स्मेक खरीदने के लिए रुकते थे फिर चले जाते थे। ऐसे कई लोगो का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के क्रम में वहां पर गुमटी नुमा एक गुटका के दुकान की घेराबंदी किया गया। पुलिस कार्रवाई को देखकर दुकान में उपस्थित एक महिला एवं पुरुष इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा जिससे उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया
नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कुंती देवी पति जीवछ पासवान, विकास कुमार पासवान बताया। उपस्थित दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक (ब्राउन शुगर)-1.8 ग्राम,मोबाईल-04,कुल रुपया-18,300,विभिन्न बैंकों का एटीएम कार्ड,बैंक पासबुक आदि बरामद किया गया। दोनो को जेल भेजने की तैयारी की जा रही हैं



Post a Comment