Top News

पुलिस ने छीनतई चोरी के 25 मोबाइल को लोगो को लौटाया

 


पूर्णियां/सीटी हलचल न्यूज़ 

पुलिस अधीक्षक पूर्णिया श्री आमिर जावेद(भा0पु0से0) के द्वारा मोबाइल चोरी एवं छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमे, परि0 पुलिस उपाधीक्षक चंद्रभूषण, परि0 पुलिस उपाधीक्षक सीमा देवी, के0हाट थाना अध्यक्ष पु0नि0 अनिल कुमार सिन्हा,मधुबनी टी0ओ0पी0


प्रभारी मनीष चंद्रा,तकनीकी टीम के प्रभारी पंकज आनंद एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। इस टीम द्वारा पिछले कुछ महीनों में गुम/ चोरी हुए फ़ोन का लगातार विस्तृत विश्लेषण किया गया जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 30-04-2023 को लगभग 25 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। इन बरामद मोबाइल फोन को मधुबनी टी0ओ0पी0 थाना परिसर में मूल मोबाइल धारक को सौंपा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post