पूर्णिया/सीटी हलचल न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्वाधिक लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100 वा संस्करण सुनने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहर के कई वार्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। मुख्य आकर्षण का केंद्र भट्ठा बाजार स्थित सामुदायिक भवन बूथ नंबर 84 रहा जहां महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता राय स्वयं मोर्चा संभाले हुई थी।
भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बीना सूद, दीपमाला नीतू सिंह, सुनीता सिन्हा सोनीका पाहुजा पूजा प्राची हिमा दास भारती झा पूनम गुप्ता मोनिका राज अरुणा देवी कृष्णा देवी सोनी देवी मनोरमा देवी गीता पंडिताइन अनिता चौधरी लता चौधरी आदि महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थी महिलाओं के इस कार्यक्रम में कुमार जितेंद्र पंडित सुरेंद्र पटेल रवि प्रकाश गौरव चंद्रवंशी दिवाकर झा नवीन राय आदर्श कुमार अमर जीत राय सनी राम अभय झा आदि उपस्थित थे। वार्ड नंबर 86 महिला नेत्री अनिता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी रिंकू देवी अंजू देवी सहित अनेकों महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता राय ने बताया बनमनखी की ममता यादव कस्बा की सीता देवी दमगारा धमदाहा की स्वाति राय बक्सा घाट में मीना देवी बनमनखी में प्रीति झा के नेतृत्व में जी प्रधानमंत्री के मन की बात महिला मोर्चा के सदस्यों ने काफी धैर्य एवं उत्साह के साथ सुना।


Post a Comment