धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: शनिवार को धमदाहा अनुमण्डल मुख्यालय स्थित माँ तारा विवाह भवन में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अनुमण्डल स्तरीय अम्बेदकर परचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें धमदहानुमण्डल के चारो प्रखण्ड के राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष एवम काफी सख्या में दलित महादलित के लोग शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष संजय रजक ने की तो वही मंच का संचालन जिलाध्यक्ष मिथलेश दास ने किया ।इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार यादव ,जिलाध्यक्ष मिथलेश दास,प्रोफेसर आलोक यादव,बनमनखी के पूर्व प्रत्यासी सोना पासवान,प्रोफेसर मो खालिद,गौतम कृष्ण ,इंजीनियर संतोष कुमार यादव मुख्य रुप से शामिल हुए
इस मौके पर उपस्थित लोगो को सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर के संविधान के ववत संत मुल्क समाज पर विशेष रुओ से चर्चा की गई तो वही पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश बचाओ संविधान बचाओ के तहत बाबा साहेब के संविधान को जानने ,समझने के साथ साथ अपने अधिकार को पाने की जरूरत पर बल देते हुए बताया कि हमारा अधिकार छिनने की बहुत बड़ी साजिश की जा रही है केंद्र सरकार नही चाहती है कि संविधान के मुताबिक समता मुलक समाज को स्थापित हो उसे खंडित करना चाहती है उन्होंने बताया कि यह पूर्व से ही साजिशन देश के मात्र 15 प्रतिशत लोग बांकी के 85 प्रतिशत लोगो को न सिर्फ अंधकार में रखा बल्कि हने गुमराह करते रहे उन्हीने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हमेशा से ही दलितों ,शोषितों,एवम वंचितों के मशीहा रहे है
जिन्हें ये विचारधार नागवार लगा और उन्होंने मोर्चा सम्भालते हुए इन वंचित तबकों के लोगो को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे है उन्होंने कहा कि खासकर कर उन्होंने अगड़ी जातियों पर कसकर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मणवाद परम्परा को हमे खत्म कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है ।इस मौके पर रणधीर कुमार राणा ,खुशेन्द्र निराला,डॉ जमशेद आलम ,मुकेश पस्वावन,योगेंद्र यादव,मुन्ना दास,अशोक यादव,नित्यानंद यादव,संजय यादव मोहनचंद पटेल,गौरीशंकर महतो विलास मण्डल, दिनेश कुमार यादव,कमलेश्वरी राम,मो सुलेमान,मो आरसी,दिवाकर रंजन, संदीप कुमार यादव रणविजय कुमार ,गगन पासवान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।



Post a Comment