Top News

श्रद्धाभाव के साथ पूजे गए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

विश्व को कर्म प्रदान करने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा फलका प्रखंड में शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह रहा। फल व मिठाइयों की खरीदारी के लिए दिन भर बाजारों में भीड़ जमा रहा 


विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर उनकी पूजा अर्चना की, एवं मिठाइयों भी बांटी। इधर लोहा पार्ट्स की दुकान, डेकोरेशन, आरा मशीन, आटा चक्की मशीन सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई

अपने अपने घरों  में पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई, साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

Post a Comment

Previous Post Next Post