Top News

मनरेगा भवन जर्जर ग्रामीणों ने किया मरम्मत की मांग।

मो० मुस्तकीम / कदवा 

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा में मनरेगा भवन काफी जर्जर स्थिति में हैं। भवन के जहां दीवार जर्जर हो गए हैं, वहीं मनरेगा भवन परिसर में भी बड़े-बड़े घास और जंगल हो गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द मनरेगा भवन का मरम्मत कराया जाए स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया राबिया बसरी


एवं कदवा प्रमुख मंटू रविदास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से जल्द इस पर पहल करने का मांग किया हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा भवन में ना ही शौचालय है और ना ही चापाकल है और चारों ओर परिसर में गंदगी फैली रहती हैं। जिस पर कोई जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post