Top News

चोन से अज्ञात महिला का शव बरामद

 


पूर्णिया/सनोज कुमार

अमौर थाना क्षेत्र के नितेन्दर पंचायत के डूमरा गांव के पूरब वार्ड नम्बर 6 के  चोन मे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र सनसनी का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि किसी ने हत्या कर शव को छुपाने के लिए चोन में फेंक दिया है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना को दी गई


थाना को सूचना मिलते हैं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। ज्ञात हो कि घास काटने के  दौरान घसवारो द्वारा देखा कि एक अज्ञात महिला का सरा गला शव चोन में तैरता हुआ देखा गया। घसवार द्वारा  सूचना डूमरा गांव के ग्रामीणों को दिया गया

शव मिलने कि खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में फैल गया पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए जिसमें पुलिस को सूचना देने के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात  में जुट गया है । लेकिन अज्ञात महिला का शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post