Top News

किशनगंज से पूर्णिया आ रही बस ने युवक को कुचला हुई मौत

 


पूर्णिया/मनोज कुमार

बायसी प्रखंड मुख्यालय के बायसी पूरब चौक बैरियर के सामने में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार निरंजन ऋषि उम्र 15 वर्ष पिता जग्गू ऋषि, जो बायसी फुटानी चौक का रहने वाला था


और वह 7 बजकर 45 मिनट में सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करने के क्रम में किशनगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बैरियर के सामने ही उसे कुचल दिया और वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।  मृतक का सिर बुरी तरह कुचला चला गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई

मौत की खबर बायसी थाना को दिया गया। बायसी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। जिस बस से दुर्घटना हुई थी वह बस बरसोनी टोल गेट के पास पकड़ाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post