पूर्णिया/ सरोज कुमार
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जिले के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर थाना चौक पर धरना दिया। जिसके बाद सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा ने कहा कि लगातार हम अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रदर्शन कर रहे है।उन्होंने बताया कि पहले 14 फरवरी से 20 फरवरी तक सभी ने काला बिल्ला लगाकर अपना काम किया है। मगर सरकार के कानो में जु नहीं रेंग रही है।उन्होंने कहा कि अब 25 मार्च को बिहार विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। 26 से 29 मार्च तक विधानसभा गेट के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा। इसके बाद 28 और 29 मार्च को राष्टब्यापी हड़ताल भी है।
सेविकाओं ने बताया कि सरकार से बार-बार हम लोग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुयी। हमलोग को पुनः बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
। सेविकाओं द्वारा दी गई मांग पत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए , ग्रेड सी व ग्रेड डी में समायोजित किया जाए। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं होता है तब तक सेविकाओं को 24 हजार व सहायिकाओं को 18 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दी जाए। सेविकाओं को 50 प्रतिशत विभागीय कोटा के अनुसार पदोन्नति की जाए साथ ही पदौन्नति में उम्र सीमा खत्म किया जाय।उन्होंने बताया कि गोवा तेलंगाना राज्यों में ऐसी सुविधा है मगर बिहार में यह लागू नही हो रहा है, ऊपर से 4 घंटे काम के बदले उनसे 8 घंटे काम लिया जा रहा है। सेविकाओं ने कहा कि जबतक उनकी माँग नहीं मानी जाती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
Post a Comment