पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
पूर्णिया की जानी पहचानी समाजसेवी हेना सईद ने अपनी सासू मां के बरसी के उपलक्ष्य में कसबा के सुदूर गांव जाकर के तस्लीमा कौशर द्वारा संचालित सैफी हेल्थ केयर में ऑक्सीजन सिलेंडर का पूरा सेट डोनेट किया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य है और चूंकि यह ग्रामीण क्षेत्र है इसलिए ग्रामीण लोगों को ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं हो इसलिए हेना सईद द्वारा इस अस्पताल में ऑक्सीजन सेट उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान उन्होंने वहां ग्रामीण स्तर पर लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आश्चार्य महसूस हुआ की पटना दूरदर्शन की समाचार वाचिका तस्लीमा कौशर आज सुदूर देहात के बच्चों की सेवा कर रही है और अपने गांव में स्वयं स्कूल और हॉस्पिटल संचालित कर रही है। इसके साथ ही वह इस क्षेत्र के सभी लोगों को स्वच्छ रहने की भी जानकारी दे रही है।
उसके इस कार्य को देखते हुए समाजसेवी हिना सईद ने आगे भी उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं में सहायता का आश्वासन दिया। इस कार्य में समाजसेवी हेना सईद के साथ रविंद्र कुमार साह ने भी मुख्य भूमिका निभाई।
Post a Comment