Top News

डीआरआई ने ट्रेन से तस्करी को ले जा रहे 74 लाख का सोना बरामद किया

 


गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) पटना की चार सदस्यों टीम के द्वारा निरीक्षक प्रभारी गया को रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया में उपस्थित होकर गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में गोल्ड बार स्मगलिंग के गुप्त सूचना के संबंध में कार्रवाई हेतु सहयोग मांगा गया, अतः उक्त सूचना की पुष्टि हेतु डीआरआई  पटना की टीम का सहयोग करते हुए रेल सुरक्षा बल गया के उपनिरीक्षक विक्रम देव सिंह ,सहायक उपनिरीक्षक रामसेवक, सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षी अनिल कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी रवि कमल, आरक्षी शशि शेखर एवं आरक्षी नरेंद्र कुमार एवं निरीक्षक प्रभारी सीआईबी गया  एचके ठाकुर, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र सिंह एवं आरक्षी दीपक ओझा सीआइबी गया की टीम द्वारा निरीक्षक प्रभारी गया



अजय प्रकाश के नेतृत्व  में गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस के गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर समय 1:07 बजे पहुंचने पर सूचना के आधार पर उक्त गाड़ी के S-6 कोच में छानबीन की गई तथा बर्थ संख्या 49 पर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति जोकि उक्त गाड़ी में पीएनआर संख्या 6462368821 के तहत दुर्गापुर से मिर्जापुर स्टेशन तक की यात्रा कर रहे थे, की तलाशी के दौरान उनके पास से 02 गोल्डबार उनके कमर में बंधे कमरबंद से बरामद हुआ, उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त बरामद 02 अदद गोल्ड बार का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम बताया गया, साथ ही उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह उक्त गोल्ड बार को दुर्गापुर से लेकर मिर्जापुर जा रहा था, जो कि डीआरआई पटना के अनुसार विदेशी मूल का था तथा  तस्करी के माध्यम से भारत लाया गया है।

बरामद उक्त गोल्ड बार  का अनुमानित मूल्य डीआरआई पटना द्वारा  74,16000/-रुपए बताया गया, डीआरआई पटना द्वारा उक्त छापेमारी एवं बरामदगी के संबंध में रेल सुरक्षा बल गया के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार करते हुए उक्त गोल्ड बार की तस्करी करने वाले व्यक्ति तथा बरामद गोल्ड बार को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु पटना ले जाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post