Top News

सफाई सैनिटाइजेशन और फॉगिंग से कोरोना पर वार



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए गया नगर निगम ने शहर में स्वच्छता, सेनेटाइजेशन व फॉगिंग अभियान युद्धस्तर पर चला रहा है। ताकि कोरोना के तीसरी लहर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से आम नागरिकों को बचाया जा सके। इसी क्रम में शनिवार को भी गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 यानी डेल्हा, खरखुरा क्षेत्रो में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने सैनिटाइजेशन किया। अभियान का शुरुआत स्टेशन रोड स्थित निगम स्टोर से की गई।


अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों के उक्त संसाधन के साथ पूरे क्षेत्र परिसर में पड़ने वाले घरों, दुकानों व अस्पतालों को सैनिटाइज किया गया।  इसके आलवा पूरे परिसर क्षेत्र को फॉगिंग कराया गया। नालियों में लावा केमिकल का भी छिड़काव किया जा रहा है।वहीं जिन वार्डों अभियान चलाया जा रहा, उन वार्डो को विशेष तौर पर साफ-सफाई कराई जा रही है। पूरे वार्डों के मुख्य पथों व मुहल्लों में चुना व ब्लीचिंग से चकाचक किया जा रहा है। वहीं इस दौरान उक्त क्षेत्रों के आम नागरिकों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। मौके पर मेयर ने कहा कि नगर सरकार अपने विशेष अभियान के तहत सफाई, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग से कोरोना पर वार किया जा रहा है। ताकि कोरोना को मात दिया जा सके। वहीं डिप्टी मेयर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रयोग तथा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कर ही रोका जा सकता है।अत: यह आवश्यक है कि सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देने के उदेश्य से ही माइकिंग सिस्टम से जागरुक किया जा रहा है। सभी को बगैर मास्क पहने घर से नहीं निकलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर 2 गज की दूरी का प्रचार प्रसार किया गया।इस अवसर पर नगर प्रबंधक त्रिपुरारी शरण, मुख्य सफाई निरीक्षक सत्येंद्र नारायण प्रसाद, पार्षद धर्मेंद्र कुमार, दीपक चंद्रवंशी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार अन्य उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post