पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
धमदाहा और भवानीपुर एस एच 65 मुख्य पथ के बीच सिंघरापट्टी चौक के समीप रविवार दोपहर को पिकअप की चपेट में आकर एक साइकिल सवार किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धमदाहा प्रखंड के बिशुनपुर पंचायत के अखरी टोला निवासी सोनेलाल शर्मा के 14 वर्षीय पुत्र अभि शर्मा के रूप में की गई हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर परिजन पहुँच गए है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भवानीपुर की तरफ से साईकिल सवार मृतक अभि शर्मा आ रहा था, उसी क्रम में सिंघरापट्टी चौक के समीप धमदाहा की तरफ से पिकअप अनियंत्रित गति से आ रहा था और साईकिल सवार किशोर अभि शर्मा को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे उड़की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजन ने बताया कि किशोर अभि शर्मा भवानीपुर से अपने घर अखरी टोला किसी काम से जा रहा था। मौके पर पहुँचे धमदाहा थाना के पुलिस बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुर्णिया भेज दिया है।
Post a Comment