Top News

मुरलीगंज में चार अलग अलग दुकानो में लाखो की चोरी।



मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मुरलीगंज के मिड्ल चौक पर मंगलवार की रात एक चार दुकान में चोरी की वारदात अंजाम दिया गया। दो पान दुकान और दो फोटो स्टेट दुकान में ताला तोड़कर लाखो की चोरी हुई। अर्जुन यादव, मुकेश कुमार के फोटो स्टेट दुकान, पप्पू पासवान के पान दुकान और पप्पू जनरल स्टोर में चोरी होने की बात कही गई है। बुधवार की सुबह मिड्ल चौक पर आक्रोशित दुकानदार सहित आमलोगो ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। हालांकि आधे घंटे बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगो को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया। 


बता दें कि 6 जनवरी की रात मिड्ल चौक स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। विद्यालय से उन्नयन क्लास में लगे एलईडी, इन्वर्टर सहित अन्य समानो की चोरी हुई थी। लगातार बढ़ रहे चोरी की घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। देखा जाए प्रखंड क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना बढ गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना होने की सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post