गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के महिमा गेस्ट हाउस के समीप एक निजी मकान से दो युवतियों के साथ एक कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस सूचना मिली कि बोधगया में एक निजी भवन में बंगाल के कोलकाता के सोनागाछी से 2 युवतियों को वेश्यावृत्ति कराने के लिए लाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अपराधी चिकु पांडे उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विशाल कुमार को ग्रिफ्तार कर लिया।
उक्त अपराधी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 18/22 दिनांक 15.01.2022 धारा 364/302/34 भा0द0वि0 का प्राथमिकी अभियुक्त है। जिसकी तत्काल सूचना एसएसपी एवं नगर पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिन्होंने एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किया। जिसमें वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घूरन मंडल, मुफस्सिल थाना की टीम को शामिल कर छापेमारी किया गया। इस दौरान कोलकाता के सोनागाछी से बुलाई गई 2 युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में कुख्यात अपराधी चिकु पाण्डे उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विशाल कुमार मिला को ग्रिफ्तार किया गया। मकान की तलाशी लेने पर वहां से एक मैनेजर चन्द्रशेखर बिराजी को भी ग्रिफ्तार किया गया हैं। इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
गौरतलब है कि गत दिनों मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक युवक प्रिंस कुमार उर्फ गोरका को बीच बाजार से अपहरण कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। साथ ही दहशत फैलाने के लिए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। गिरफ्तार विशाल उर्फ चिकु पाण्डेय से पूछताछ में मुफ्फसिल थाना कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकर किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कहीं से इन युवतियों के संबंध में सूचना मिली थी। जिसके उपरांत वह इन युवतियों के पास आया था और पकड़ा गया। युवतियों ने बताया कि एक दलाल द्वारा पैसे का लालच देकर यहां बुलाया गया था। घटनास्थल से पकड़े गए अभियुक्त गेस्ट हाउस के मैनेजर चन्द्रशेखर बिराजी ने बताया कि उन्होंने ही ग्राहकों का इंतजाम किया था। घटना को लेकर बोधगया थाना में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और गेस्ट हाउस मालिक, मैनेजर, ग्राहक और युवतियों को बहला-फुसला कर इस धंधे में लाने वाले दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। जिस मकान का उपयोग वैश्यावृत्ति स्थल के रूप में कियाजा रहा था उस गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।
Post a Comment