मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मधेपुरा : मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण में रविवार को शाम के करीब 6बजे पुनर्गठन को लेकर पत्रकार संघ ने बैठक आयोजित किया। पुनर्गठन के आलोक में पत्रकार संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संघ के चुनाव हेतु पदाधिकारी के रूप में मुकेश कुमार व संतोष सौरभ को बनाया गया। जिनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया किया गया और सभी सदस्यों ने सहमति जताई
संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष शुभकरण कुमार, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार भगत,सचिव चंचल कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार को बनाया गया। अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपा गया है,उस पर कर्तव्यनिष्ठ होकर पत्रकार के हित में कार्य करूंगा। मौके पर सक्रिय सदस्य के रूप में संतोष सौरभ, मुकेश कुमार, रीपू वर्मा, मिथिलेश कुमार,मुकेश मनी,बंटी कुमार,रमन कुमार, चिराग अग्रवाल समेत सभी उपस्थित थे।
Post a Comment