पटना से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पटना: तख्तश्री हरिमन्दिरजी पटना साहिब के घायल मुख्य ग्रंथी भाई राजेन्द्र सिंह का पीएमसीएच में इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया। मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह साहिब गुरुद्वारा कैंपस के आवास में 13 जनवरी को सुबह 8:00 बजे संदिग्ध अवस्था में अपने कमरे में खून से लथपथ मिले थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया था
पटना साहिब गुरुद्वारा की सुरक्षा में बीएमपी के 14 कॉन्स्टेबल के साथ कई सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है । पटना साहिब गुरुद्वारा में संदिग्ध अवस्था में मुख्य ग्रंथि भाई राजेंद्र सिंह का गर्दन में कृपाण से सुसाइड करने का मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच कर रही है ! आखिर यह सुसाइड है या किसी ने उनकी हत्या की है।
Post a Comment