पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियाँ: आज वार्ड नंबर 24, 25, 26 और 10 के जनता ओं के बीच एक कार्यक्रम कर पूर्णिया के सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया l वार्ड नंबर 24 के पंचायत भवन में जदयू नेता अमरेंद्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम का नेतृत्व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल चंद्र दास और सचिव डॉ उमेश कुमार दास ने की l इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रमुख लोगों ने पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा से आवेदन देकर आग्रह किया है कि नेवालाल चौक से पंचायत भवन होते हुए आदिवासी प्राथमिक विद्यालय तक नाला सहित पीसीसी सड़क बनाने की मांग प्रमुखता से रखी गईl जर्जर पंचायत भवन को नए सिरे से बनाए जाने एवं नाला की सफाई की भी मांग वहां की जनता ने आवेदन देकर सांसद से की l सांसद ने कार्यक्रम में आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मास्क र्और सैनिटाइजर का प्रयोग कोरोना से बचने के लिए सब लोग करें एवं सरकार द्वारा दी गई सभी गाइडलाइन का पालन करेंl उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया है कि नाला सहित सड़क एवं पंचायत भवन को नवीकरण करके बनाया जाएगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश महासचिव कौशल्या जयसवाल ,जदयू के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत भारती वरिष्ठ नेता संजय राय, मणिलाल दास, खोखा शर्मा जदयू जिला सचिव लड्डू मेहता, संजय रजक , रामदेव दास , डॉक्टर उमेश दास, गोपाल दास , अजय साह ,सरवन ठाकुर ,भोला जयसवाल, अजय कुमार दास , डब्लू कुमार चौधरी राजू चौधरी ,कुमार आनंद, टुनटुन झा ,महेश शर्मा ,अश्वनी शर्मा ,नेपाली उराव, जीवन सिंह, मुन्ना सिंह,सुमन सिंह, वीरेंद्र शाह,सहित कई लोग शामिल थे lइस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं ,पुरुष , बच्चों एवं युवाओं को मार्स और सैनिटाइजर का वितरण किया गया l
Post a Comment