Top News

ठंड में पूर्व जिला पार्षद ने ली गरीबो की सुधि बांटे कंबल

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब असहाय एवं निर्धन लोगों के बीच पुर्व जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव के द्वारा कंबल वितरण किया गया। शुक्रवार को जिला पार्षद के एनएन 31 स्थित कार्यालय में कुरसेला नगर पंचायत के दो सौ गरीब, निर्धन, लाचार महिला पुरूषों के बीच पुर्व पार्षद के हाथों कंबल बांटा गया


कंबल पाकर लाभान्वित हुए लोगों के चेहरे खिल उठे। लाभान्वितों ने पूर्व जिला पार्षद के प्रति अभार ब्यक्त किया। इस दौरान कंबल लेने पहुंचे लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि उनके निजी कोष से गरीब व निर्धन, असहाय पुरुष, महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे गए हैं

ताकि गरीबों को ठंड से राहत दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि गरीबों की निरंतर सेवा आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर उपस्थित पुर्व पंसस दीपक कुमार सिंह ने पुर्व जिला पार्षद के द्वारा गरीबों व नि:सहायों के बीच कम्बल वितरण कार्य को सराहनीय पहल बताते हुए बधाई दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post