Top News

नालंदा में एक साथ संदेहास्पद स्थिति में 4 की मौत , 3 की हालत गंभीर

नालंदा से बंटी राज आर्यन्स की रिपोर्ट

नालंदा : एक बड़ी खबर नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके से आ रही है। जहां छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 3 लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत है ।  मृतकों में 55 वर्षीय भागो मिस्त्री , 55 वर्षीय मन्ना मिस्त्री, 45 वर्षीय अशोक उर्फ कालीचरण मिस्त्री और 50 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर है । सभी मृतक के परिजन शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं । जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग, सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं 


हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है । मगर स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं ।मौके पर जिलाधिकारी श्री शुभंकर ने कहा कि इलाके में शराब माफियाओ के विरुद्ध चलाई जाएगी कॉम्बिंग ऑपरेशन।भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।वहीं मानपुर थाना इलाके के प्रभु बीघा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post