अररिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
अररिया: जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) समारोह के आयोजन की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन का मुख्य समारोह नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में आयोजित होगा। मुख्य समारोह स्थल पर 09:00 बजे पूर्वा0 झंडोतोलन किया जायेगा। निदेशित किया गया कि सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार, पटना से प्राप्त पत्र में निहित निदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस समारोह सादे सरुप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कोविड -19 के संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने हेतु गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में आगन्तुकों की संख्या को कम करते हुए 1/4 से 1/6 किया जायेगा
गणतंत्र दिवस समारोह में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जायेगा। समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को आमंत्रण यथासंभव ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में झांकियों का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा। समारोह में परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जायेगा तथा बच्चों से संबंधित एनसीसी एवं स्कॉउट का परेड नहीं कराया जायेगा। गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। समारोह स्थल पर आगन्तुकों , वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के सेनिटाईजेशन एवं थर्मल इमेजिंग की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, अररिया द्वारा कराया जायेगा। प्रभात फेरी का आयोजन नहीं किया जायेगा। झण्डोत्तोलन के दौरान राष्ट्रगान में बच्चों को शामिल नहीं किया जायेगा । जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं से राष्ट्रगान का गायन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। समारोह में भाग लेने वाले व्यक्ति मास्क धारण करेंगे तथा मुख्य समारोह स्थल सुभाष स्टेडियम , अररिया में बिना मास्क के व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति वर्जित रहेगी। कोविड 19 महामारी के संक्रमण के मद्देनजर गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी , नगर परिषद, अररिया पूरे शहर की सफाई ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।महादलित टोलों में पूर्व की भांती पदाधिकारीगण जाकर झंडोतोलन करेंगे
मुख्य समारोह स्थलों के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मास्क उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम स्थल में भाग लेने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 तथा पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ योग्य भूमिहीनों को बासगीत पर्चा का भी वितरण जिलाधिकारी द्वारा उक्त अवसर पर किया जाएगा जिसकी पूर्ण जवाबदेही डीसीएलआर अररिया को सौंपी गई है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी ,डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी द्वारा भी वासगीत पर्चा का वितरण अपने कार्यालय में उक्त अवसर पर करेंगे
बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर ,उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री ओम प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया, अपार अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, डीएसपी हेड क्वार्टर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Post a Comment