फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार : बुधवार को भी अहले सुबह रिमझिम बारिश के कारण जहां ठंड में और इजाफा हो गया। वहीं इस बारिश में मक्का व गेहूं की फसलें लहलहा उठे हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण किसान मक्का में यूरिया खाद का छिड़काव किया। तथा जिन किसानों का का मक्का अभी छोटा है वैसे किसान भी बारिश के बाद मक्का फसल की हरियाली देख प्रसन्न नजर आए। जबकि दिन भर आसमान में बादलों की गर्दिश व आंख मिचोली कभी धूप हुआ तो कभी मामूली बारिश जारी रहा
कृषक ए. के. आजाद , नित्यानंद मंडल ,मोहम्मद आसिफ , मोहम्मद हारुन , विनय मंडल , राजू चौधरी आदि किसानों का कहना था कि इस बारिश से ठंड अवश्य बढ़ गया मगर मक्का व गेहूं दलहन फसलों को काफी लाभ हुआ है। खेतों में फसल में हरियाली छा गई है ।ठंड के कारण जहां वाहनें कम चली। वहीं बाजारों में चहल-पहल भी कम रहे।शाम होते ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया। फलका के पोठिया , महेशपुर चौक , फुटानी हाट आदि बाजारों की सड़कें सूनी रही। मकर संक्रांति पर्व को लेकर सजी हुई दुकानों पर विरानी छाई रही ।ग्राहकों का आना - जाना बहुत ही कम रहा ।संभवत 13 जनवरी से बिक्री बढ़ सकती है।
Post a Comment