गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया। शीतलहरी व बढ़ते ठंड को देखते हुए शहर के कालीबाड़ी स्थित महिला चिकित्सक दीपशिखा काव्या के द्वारा दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, दिव्यांगजन के अध्यक्ष रीता रानी आदि मौजूद थे।वहीं डॉ. दीपशिखा काव्या ने बताया कि गया शहर में इन दिनों शीतलहरी और ठंड का प्रकोप बना हुआ है।
इसको देखते हुए 22 दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि महिला चिकित्सक के द्वारा मानवता से जुड़ा सेवा का कार्य है। समय-समय पर महिला चिकित्सक के द्वारा समाजिक सरोकार का कार्य करती रहती है। इनके द्वारा लगातार दिव्यांगजनों के बीच कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
Post a Comment