भवानीपुर से बमबम यादव की रिपोर्ट
पूर्णियां : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भवानीपुर इकाई के द्वारा नगर पंचायत भवानीपुर स्थित अस्थायी कार्यालय कौटिल्य शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती बड़े ही धुमधाम से मनाया उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित नगर अध्यक्ष कुमार सौंदर्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितीश कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री बादल भगत कर रहे थे। वही नगर अध्यक्ष कुमार सौंदर्य सभी कार्यकर्ता व छात्रों को संबोधित करते हुए, कहा कि किसी भी देश का वर्तमान एवं भविष्य युवाओं के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है
जिस प्रकार विशाल ऊंची इमारत का निर्माण उसके मजबूत नींबू पर ही संभव है, उसी प्रकार देश की प्रगति और विकास संस्कारवान और कर्मठ युवा वर्ग पर निर्भर करता है। युवाओं का दिमाग उपजाऊ जमीन की तरह होता है, उन्नत से संस्कारित विचारों का जो बीज बो दें तो वही उग जाता है, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितीश कुमार पासवान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित होकर विद्यार्थी परिषद युवा जनों की ऊर्जा को नियोजित कर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रही है। परिषद का मानना है, कि युवाओं को सुसंस्कृत किए बिना राष्ट्र का विकास नहीं किया जा सकता। परिषद का उद्देश्य संस्कार युक्त नशा मुक्त भारत के पुनर्निर्माण का है, और विगत 58 वर्षों से परिषद इसी राष्ट्र कार्य में लगी हुई है
स्वामी विवेकानंद जी ने भारत के पुनरुत्थान को ही विश्व शांति और बंधुत्व का एक एकमेव बताया था भारतीय सभ्यता उच्च मानवीय मूल्यों का सबसे बड़ा भंडार है, और स्वामी विवेकानंद में ही हम इन मानवीय मूल्यों की सबसे संवेदनशील अभिव्यक्ति पाते हैं इस अवसर पर आर. एल कॉलेज अध्यक्ष देव कुमार कॉलेज मंत्री विनय कुमार नगर कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार छात्र राजू कुमार गौतम मनीष अमित राहुल गुरुदयाल छोटू प्रदीप छात्रा पूजा कुमारी पार्वती अस्मिता अनामिका हमेशा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व छात्र- छात्राओं ने पुष्प अर्पित किये।
Post a Comment