Top News

गांजा स्मेक और नशीली दवा के साथ एक महिला एक पुरूष गिरफ्तार



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

नशा के विरुद्ध अभियान चलाकर पूर्णिया पुलिस ने 2 अलग अलग थाना क्षेत्र से एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनो ही ब्यक्ति अपने घरों से ग्रामीण क्षेत्रो में नशे का कारोबार करते थे।


बड़हरा (रघुवंशनगर ओपी) थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई के मनीष कुमार यादव पिता चंद्र भूषण यादव एवं उनकी दोनों पत्नियां के साथ ओरलाहा गांव स्थित अपने किराना दुकान पर गांजा एवं स्मैक (Brown Sugar) की खरीद बिक्री का अवैध कारोबार करता है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किए गए दुकान पर पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की गई।


 पुलिस बल को देखकर वहां उपस्थित मनीष कुमार एवं उसकी एक पत्नी भागने में सफल रही। वहीं दुकान में मौजूद उसकी दूसरी पत्नी बिंदु देवी पति मनीष कुमार यादव साकिन - ओरलाहा वार्ड नंबर 2 थाना -बड़हरा (रघुवंशनगर ओपी)  जिला-पूर्णियाँ को हिरासत में लेकर दुकान की तलाशी ली गई जहां गांजा कुल वजन -350 ग्राम, नौसादर 11 पीस, स्मैक (Brown Sugar) लगभग 10 ग्राम की बरामदगी की गई।


 वहीं दूसरी तरफ जानकीनगर  थाना अंतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप लेकर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जानकीनगर रेलवे स्टेशन के बगल में कच्ची सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल से कोडीन युक्त कुल -1097 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया मोटरसाइकिल सवार नीतीश कुमार पिता- बिंदेश्वरी यादव साकिन -रामनगर परसाई मिल्क थाना- बनमनखी जिला- पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post