Top News

एक देशी कट्टा 2 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

सरसी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक (01) अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया दया शंकर (भा0पु0से0) के द्वारा जिले में गंभीर शीर्ष के कांडो यथा हत्या, लूट, डकैती आदि के कांडो में फरार/ सक्रिय अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु सख्त निर्देश दिया गया है।


 इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष सरसी पु0अ0नि0 मसूद हैदरी के नेतृत्व में ग्राम जीएनगंज में विधि व्यवस्था संधारण एवं शराब बरामदगी हेतु  छापामारी किया गया।


छापेमारी के क्रम में मनीष यादव पिता- नंदन यादव  साकिन - जीएनगंज  थाना-सरसी जिला- पूर्णिया को तलाशी के क्रम में एक देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।  


 विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post