Top News

चीनी लूटकांड के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



मोतिहारी से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

मोतिहारी के डुमरियाघाट में पन्द्रह जनवरी को हुए छ सौ बोरा चीनी लूटकांड मे शामिल छ अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। गुरुवार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने एक प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर संतोष कुमार सिह सहित सभी अपराधी  ट्रक पर लदी छ सौ बोरा चीनी की चोरी कर डुमरियाघाट थाना निवासी राजू पाठक के स्कूल ले गए।वहां से उक्त चीनी को अलग-अलग  बेचने के लिए लेकर जाया जा रहा था।


सूचना पर डुमरियाघाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रांसपोर्टर सहित छ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 50-50 किलो के 240 बोरा चीनी,साठ हजार रूपए नगद और विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल बरामद किए है। पुलिस घटना मे शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस कांड मे कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता का पता चला है।पुलिस इस मामले मे कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post