Top News

यंगमेन्स क्लब ने शहीद कुलदीप झा के शहादत को याद किया

जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट

रविवार को यंगमेंस क्लब के तत्वाधाम में भारत-नेपाल सीमा स्थित डा0 कुलदीप झा सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में शहीद कुलदीप झा को श्रद्धांजलि देकर शहीद दिवस के रूप में मनाया गया


इस सभा का अध्यक्षता करते हुय नरपतगंज विधानसभा के पूर्व विधायक देवंती यादव ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेपाल के राणाशाही के जुल्म के शिकार हुए शहीद डा0 कुलदीप झा की हर बर्ष यंगमेंस क्लब के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है। वही नप जोगबनी मुख्य पार्षद अनिता देवी ने कहा कि शहीद डा0 कुलदीप झा ने नेपाल के जनता को राणाशाही के जुल्म से निजात दिलाने को लेकर राणा के सैनिकों की गोली का शिकार हो शहीद हुए थे

इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, नरेश प्रशाद राजनन्दन यादव,नरेश यादव,दिवाकर दूबे, संजीव दास, इन्दू देवी, गंगा झा,देवनारायण चौधरी,किसन यादव, मो0युनुस, भरत यादव,दिलीप साह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post