Top News

2021 के अपने तल्ख, खट्टे - मीठे यादों के साथ हमसे विदा होने लगा

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट 

फलका( कटिहार) वर्ष 2021 को अब बिदा होने में महज कुछ ही दिन बाकी है। 2021 अपने तल्ख, खट्टे - मीठे यादों के साथ हमसे विदा होने वाला है। वर्ष 2021 की कुछ बेहतरीन और उम्दा स्मृतियां मानव के मानस पटल पर अंकित हो जाते हैं। आशाओं को जीने वाला हमारा समाज उम्मीदों दिया जलाए नव वर्ष के आगमन का खैर मकदम करने के लिए अभी से ही उत्साहित दिख रहे हैं। हर वर्ष कुछ ऐसी घटनाएं घटती रहता है जिसे बहुत दिनों तक लोग याद रखते हैं। ऐसी ही झकझोर करने और अस्त व्यस्त कर देने वाली घटना कोविड-19 वैश्विक महामारी रही


कोविड-19 के कारण एहतियात के तौर पर लगाए गए लॉकडाउन के कारण जहां गरीब, मजदूर व निम्न वर्ग के लोगों को आर्थिक मजबूरियों से सामना करना पड़ा। वही व्यवसाय के साथ-साथ विकास कार्य भी बाधित रहा। वहीं 2021 में अनगिनत खुशलम्हात भी आए जो पुनःआशाओं के जगमगाहट की ओर ले जाने की प्रेरित करती है। कुल मिलाकर 2021 के अपने खट्टी मीठी यादों के साथ हमसे विदा हो जाएगा। बहरहाल नववर्ष की आमद के आहट से बच्चे युवा वृद्ध अपने अपने उम्र के अनुसार कुछ बेहतर होने की उम्मीद के दीये को रोशन किए हुए नए साल के इस्तकबाल पुरजोर तरीके से करने को आतुर दिख रहे हैं

फलका के युवा राजा कुमार ठाकुर ,ज्योति सरकार ,अनिल गुप्ता ,सोनू गुप्ता, मोहम्मद फिरदोस, शहजाद, एम एन हसन, किशोर, मनीष कुमार ठाकुर, चांद बहार अरस्तु ,आरजू तिवारी ने उत्साहित होते हुए कहा कि नववर्ष में शिक्षा का स्तर बढ़े और युवा पढ़ लिख कर अच्छा मुकाम हासिल करें, सामाजिक कुरितियां खत्म हो, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे ,कोरोना पूरी दुनिया से खत्म हो यही आशा करते हैं। और नया वर्ष खुशियों की बेशुमार सौगात लेकर आए और पिछले वर्ष के कई सपनों की तरह इस वर्ष का सपना नहीं टूटे।

Post a Comment

Previous Post Next Post