Top News

H.Y.A.C.C के तरफ से तीन दिवसीय नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।



फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : फलका प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर - महेशपुर में तीन दिवसीय शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार की संध्या 6: बजे किया गया। H.Y.A.C.C की तरफ से आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सालेहपूर मुखिया अब्दुल माजीद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अवसर पर मुखिया अब्दुल माजीद ने खेल को स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक बताया।क्लब के सदस्यों ने


बताया कि इस नाइट टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगे जिसमें फलका , भमेठ, , बसगढा , महेशपुर आदि गांव के टीम भाग लेंगे। फाइनल मैच में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ - साथ धनराशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। अवसर पर शहजाद हासमी ,नादिर आजाद,दोस्त मोहम्मद, मो० महताब,राजा, शहनवाज,वार्ड सदस्य नोशेरवां, मो० बसारत आदि मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post