Top News

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।

मुरलीगंज से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : नगर पंचायत वार्ड एक स्थित रेसिडेंशियल बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने शनिवार को अपना वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। वार्षिकोत्सव को लेकर स्कूल प्रांगण को अद्भुत तरीके से सजाया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चो के द्वारा विभिन्न तरह की प्रस्तुति ने अतिथियो, अभिभावको व दर्शको का मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन भी स्कूल के छात्रो ने किया। छोटे छोटे बच्चो की प्रस्तुति को लोगो ने खुब सराहा


इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बीएनएमयु के पूर्व कुलपति प्रो अनंत कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार, नपं पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, सुशील शांडिल्य, जितेंद्र कुमार, चिरामणी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल के निदेशक डॉ मानव कुमार सिंह ने अतिथियो को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ मौसम सिंह ने अतिथियो, अभिभावको और छात्रो को संबोधित किया। इस दौरान दिवंगत पत्रकार के पुत्र को स्कूल ने बेहतर पठन पाठन के लिए गोद लिया। गोद लिए गए बच्चो को शिक्षण सामग्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा देने की घोषणा की गई

स्कूल के निदेशक डॉ मानव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल की बुनियादी सुविधाओ और छात्रो के उज्जवल भविष्य के लिए पठन पाठन को महत्वपूर्ण बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत छात्रो के द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके साथ हीं विभिन्न तरह की गानो पर छात्रो द्वारा प्रस्तुति दी गई। साथ हीं कोरोना वायरस जागरूकता को लेकर एकांकी प्रस्तुत किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा केक काटकर क्रिसमस मनायी गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लोगो सराहनीय बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक और छात्रो का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post