Top News

सड़क हादसे में छात्र की मौत, सड़क जाम



नालंदा से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

नालंदा: नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में बेलेरो  से कुचलकर स्कूली छात्र की मौत हो गई।  मृतक की पहचान तीना गांव निवासी मिथलेश प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह तीना गांव के समीप प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान बेलेरो ने टक्कर मारी दी। जिससे किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 


बिहटा सरमेरा टू लेंन को किया जाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा सरमेरा टू लेन को तीना गांव के समीप जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि आक्रोशितो को समझा-बुझाकर जाम हटा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन की पहचान की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post