पूर्णियां : भवानीपुर मुख्यमार्ग रोड पर छात्र नेता छैला यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खाद्य मंत्री का पुतला दहन किया गया छात्र नेता छैला यादव ने कहा कि यह कैसी सरकार है जिसमें रवि फसल बुवाई के समय तो किसान को खाद नहीं मिला,ऊपर से किसी तरह बुवाई करने के बाद अभी मिट्टी चढ़ाई,ओर पानी पटवन मैं किसानों को काफी दिक्कत हो रही है
छैला यादव ने यह भी कहा अगर किसानों का फसल नही उपजेगा तो बिजनेस में,सर्विषमें,या कोई भी पदाधिकारी , या आम आदमी क्या खायेगा, हमारा देश एक कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, छैला यादव ने कहा हमारे पड़ोसी जिला मधेपुरा भागलपुर कटिहार में सभी जगह खाद मिल रहे हैं ,लेकिन पूर्णिया में क्यों नही खाद मिल रहा है,पूर्णिया जिले वासी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रहे हैं
खाद्य मंत्री अपने गृह जिले का होते हुए भी यह हाल है,छैला यादव ने कहा दो-चार दिन के अंदर में सभी किसानों को सही मात्रा में खाद की परेशानी को दूर नहीं किया गया तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे,किसानों के लिए अगर हमारी जान भी चले जाएं तो कोई गम नही होंगे,मौके पर मनीष कुमार उर्फ मन्केश राज, प्रदीप यादव हरिराम कुमार जनिश यादव अमित कुमार फलक छात्र प्रखड अध्यक्ष रवि राठौड़, अमित सिंह, संगीत भगत मुख्यरूप से प्रदर्शन में उपस्थित थे ।
Post a Comment