कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रशाल भवन में सोमवार को प्रखंड के पुर्वी मुरादपुर तथा जरलाही पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंचों ने डीआरडीए निदेशक एवं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पद व गोपनीयता का शपथ लिया। शपथग्रहण के बाद उपमुखिया और उप सरपंच पद का चुनाव कराया गया। इसके साथ ही प्रखंड के पांचों पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण और उपमुखिया उपसरपंच का चुनाव संपन्न हो गया
सोमवार को हुए चुनाव में पुर्वी मुरादपुर पंचायत से उपमुखिया पद पर रंजीत मंडल तथा उपसरपंच पद पर उमेश मंडल निर्वाचित हुए। इसी तरह जरलाही पंचायत से उपमुखिया पद पर रूक्मणी देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई। जबकि उपसरपंच पद पर पूनम देवी ने जीत हासिल किया। शपथ ग्रहण करने वालों में जरलाही मुखिया सुप्रिया जायसवाल पूर्वी मुरादपुर पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी निषाद मुख्य रूप से शामिल थी। चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में दिनभर गहमागहमी बनी रही।
Post a Comment