Top News

बिजली के तार के संपर्क में आने से पुआल लदा ट्रैक्टर में लगी आग

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के खेरिया मंडल टोला में बुधवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से एक ट्रेलर पुआल जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर पर पुआल लोड कर पत्थर टोला गांव ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में खेरिया मंडल टोला के समीप ओवरलोड पुआल बिजली तार के सम्पर्क में आ गया


पुआल के तार में सटते ही शार्ट सर्किट हुआ और पुआल में आग लग गई। जिसमें सारा पुआल जलकर राख हो गया। अचानक सड़क पर ट्रैक्टर पर लदी पुआल में आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गया। ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस दमकल के साथ खेरिया मंडल टोला पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post