कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के नया चौक पर बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बाबत थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम विन्दटोली, तीनघरिया निवासी पीड़ित बबलू कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है
जिसमें बताया है कि मंगलवार के दिन आईसीआई बैंक शाखा कुरसेला से एक लाख रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रखा। इसके बाद नया चौक पर एक दवा दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दवाई लेने गए। कुछ देर बाद दवाई लेकर लैटे तो देखा कि बाइक की डिक्की टूटा हुआ है और उसमें रखा रूपया गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Post a Comment