Top News

मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत।

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के वार्ड सात में मंगलवार की सुबह आपसी विवाद में हुई जमकर मारपीट के दौरान घायल इलाजरत महिला की मौत हो गई है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम करवाकर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दिया है। बताया गया कि मामूली गाली गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद में जमकर हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायल में कोमी यादव 50, पत्नी मानो देवी 45 और पुत्र दीपक कुमार घायल हुए थे। घायलो को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल मानो देवी को डाॅक्टर ने मधेपुरा रेफर कर दिया


मंगलवार की रात मेडिकल कॉलेज में मानो देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त घटना को लेकर मृतिका के पुत्र दीपक कुमार के आवेदन पर चार नामजद के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी धनेश्वर मंडल दल बल के साथ पहुंचे। कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शव सौंप दिया। इधर मौत की ख़बर से परिवार वालों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। आस पास का माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दीपक कुमार के आवेदन पर चार लोगो के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। नहीं दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं l

Post a Comment

Previous Post Next Post