Top News

फलका में प्रमुख, उप प्रमुख व उप मुखिया तथा उपसरपंच चुनाव पद के लिए घमासान

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

फलका कटिहार :- फलका प्रखंड में प्रमुख,उप प्रमुख , उप मुखिया, उप सरपंच के चुनाव तिथि की घोषणा होते ही प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी परवान पर है। सबसे अधिक जो प्रमुख व उप प्रमुख पद के लिए देखा जा रहा है। प्रमुख व उप प्रमुख के दावेदार अभी से ही समिति सदस्य को अपने पक्ष में करने की जुगत में प्रत्याशी सारी ताकत झोंककर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीके से समिति सदस्य को रिझाने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार फलका प्रखंड में 13 पंचायत में 18 पंचायत समिति सदस्य है


प्रमुख व उप प्रमुख पथ के दो-दो प्रमुख दावेदार दिख रहे हैं। इसमें प्रमुख पद के लिए सोहथा उत्तर पंचायत के निवर्तमान उप प्रमुख दीपशिखा सिंह व निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल जीतोड़ क्षेत्र का दौड़ा कर समिति सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि अभी वक्त शेष है कोई अन्य दावेदार भी सामने आ सकते हैं। यही सूरते हाल उप मुखिया व उपसरपंच की दावेदार भी वार्ड सदस्य व वार्ड पंचों के यहां हाजिरी लगाकर उनके पक्ष में मत देने की अपील करने में दिन-रात एक कर दिया है। वहीं प्रमुख ,उप प्रमुख, उप मुखिया उप सरपंच के दावेदार जहां अब सामने आने लगे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय पान दुकानों पर चौक चौराहों पर चर्चा का बाजार गर्म है। चर्चा की फिजाओं में यह बात करती नजर आती है कि किसकी उम्मीदवारी सफल रहेगी। और कौन असफल हो जाएगा का कयास लगाने का दौर चलता रहता है

अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव के निर्धारित तिथि को कौन उम्मीदवार बाजी का गेम अपने पाले में करने में सक्षम होता है।वहीं इस बावत प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने बताया कि 27 दिसंबर को प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव जिला मुख्यालय में होगा। जबकि उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होना है। आगे उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पीरमोकाम एवं रहटा पंचायत के उप मुखिया व उपसरपंच 24 दिसंबर को सोहथा उत्तरी व मोरसंडा पंचायत 27 दिसंबर को, मघेली व हथवाड़ा द्वारा 28 दिसंबर को, भरसिया एवं सोहथा दक्षिण 29 दिसंबर को, गोविंदपुर व सालेहपुर 30 दिसंबर तथा भंगहा, पोठिया व शब्दा पंचायत के लिये 31 दिसंबर 2021 को उप मुखिया एवं उपसरपंच चुनाव की तिथि तय की गई है । तथा चुनाव व शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना भेजकर जानकारी दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post