Top News

राहुल गाँधी को ये पता नहीं सिख दंगा कश्मीरी पंडित उत्पीड़न भी मोब लिंचिंग था: दीपक

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया: देश के विरोधी दल के नेता राहुल गांधी का कहना है 2014 से अर्थात जब से मोदी जी की सरकार आई है तब से मोब लिंचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने इस पर अपनी घोर आपत्ति प्रकट की है तथा कहा है कि राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए उनके पिता ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद स्पष्ट रूप से कहा था कि जहां बड़ा पेड़ गिरता है तो आसपास की धरती हिलती है। उसके बाद दिल्ली में सिखों का कत्लेआम हुआ उसमें कांग्रेस के कुछ नेताओं की संलिप्तता भी शामिल थी


श्री दीपक ने पूछा क्या राहुल गांधी को सिखों की हत्या मॉब लिंचिंग नहीं लगता? कश्मीर में  कश्मीरी पंडितों की हत्या कर उन्हें प्रताड़ित कर उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपना घर कश्मीर छोड़ने के लिए विवश किया जाना, क्या यह मोब लिंचिंग नहीं है? कांग्रेस शासन के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसके लिए राष्ट्र से माफी भी मांगी थी किंतु आज कांग्रेस के प्रवक्ता टीवी चैनलों पर बैठकर इसे मोब लिंचिंग नहीं बल्कि एक घटना बता रहे हैं, जो शर्म की बात है

पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी से यह पूछे जाने पर की सरकार ने आरोप लगाया है कीवी पक्षी सरकार नहीं चलने दे रहे हैं इतना पूछे जाने पर राहुल गांधी भड़क गए और उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सरकार की दलाली कर रहे हैं। यह घटना काफी निंदनीय है इसके लिए राहुल गांधी को पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post