Top News

धान अधिप्राप्ति को लेकर एसडीसी के द्वारा की गई समीक्षा बैठक



रुपौली से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

रुपौली प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सह सिनियर डिप्टी कलेक्टर अनूपम के द्वारा अधिकारी एवं पैक्स अध्यक्ष के साथ एक समीक्षा बैठक कि गई। जिसमें धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को सत प्रतिशत पाना, किसानों को धान पैक्स में बैचने के लिए प्रेरित करना, और धान लेने में क्या दिक्कत आ रही है


इसको लेकर बैठक कि गई।एसडीसी अनूपम ने बताया 1400 एमटी के करीब धान कि खरीदारी कि गई है,4500 सौ एमटी धान अधिप्राप्ति का एक लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने आगे बताया पंद्रह फरवरी तक धान खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है,एसडीसी अनूपम ने बताया कुछ पैक्स अध्यक्ष का शिकायत मिलर को लेकर था जिसमें पैक्स अध्यक्ष के द्वारा एसडीसी अनूपम को बताया गया धान लेने में मिलर आनाकानी करता है, जिसपर सिनियर डिप्टी कलेक्टर ने बैठक में मौजूद बीसीओ को कहा मिलर से बात कर इस समस्या को दूर किजिए, नहीं होता है तो हम खूद देखेंगे,

वहीं कुछ पैक्स अध्यक्ष का कहना था हमारे पास गोदाम नहीं है, इसलिए हम धान कि खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं, बैठक में सिनियर डिप्टी कलेक्टर अनूपम  के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह,बीसीओ मनोज कुमार झा,बीसीओ प्रभाकर कुमार, प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी शशिभूषण झा, लक्ष्मीपुर गिरधर के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, भिखना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, रामपुर परिहट के पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार, आदि बैठक में मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post