कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। शराब तस्करी मामले में फरार अभियुक्त मो० सोनू उर्फ करकू को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कुरसेला नया हाट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर मो० सोनू पर कुरसेला थाना में शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सोनू की गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयासरत थी। इस बाबत थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मो० सोनू पर शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं
जिसमें वह फरार चल रहा था। बुधवार की देर शाम कुरसेला स्टेशन रोड नया हाट से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एजी बाजार में दुर्गा मंदिर के समीप किराना दुकान में छापेमारी कर एक लीटर विदेशी शराब के साथ दुकानदार पुट्टू साह को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा शराब बेचने की सूचना मिली थी। दोनों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया
Post a Comment