मोतिहारी से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
मोतिहारी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान कार्य क्रम के तहत आज मोतिहारी में सभा को संबोधित किया इस दौरान सीएम नीतीश ने महात्मा गांधी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अभियान के तहत सीएम नीतीश कई मुद्दों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का बात कही समाज सुधार अभियान के तहत मोतिहारी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शराबबंदी ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया है।आज घरों में खुशियां लौट आई हैं। उन्होंने शराब के नुकसान बताते हुए कहा कि इंसान शराब पीकर हैवान हो जाता है। लोग जानते है की शराब खराब होती है ,अब कोई शराब पिएगा तो मारेगा ही। साथ ही सीएम ने बाल विवाह प्रथा को बुरी चीज बताया और कहा कि दहेज वाली शादी का सभी लोग सामूहिक बहिष्कार करें
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि दारू पसन्द लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें करते हैं।आज ऐसे लोग भारी संख्या में हैं जो पहले शराब के आदी थे लेकिन आज उनलोगों ने शराब छोड़ दिया है।जब शराब बन्द है तो जो लोग चोरी छुपे पी रहे हैं और मर रहे हैं इसमें किसकी गलती है।सीएम नीतीश कुमार ने WHO के एक सर्वेक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में प्रकाशित सर्वेक्षण में कहा गया कि शराब पीने के कारण दुनिया भर में ऐसे 30 लाख लोग हैं जिनकी मौत होती है. 20 साल से लेकर 39 साल के उम्र के लोगो की जो दुनियाभर में मौत होती है उसका 5.5 फीसद मृत्यु शराब के कारण होती है
बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचे।पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था। वहां उतरने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।फिर वहां से मुख्यमंत्री सीधे गांधी मैदान के लिए रवाना हुए।गांधी मैदान में सबसे पहले बिहार औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, गार्जियंस ऑफ चंपारण, नल जल योजना, कोरोना काल में किए गए काम से संबंधित फोटो प्रदर्शनी को उन्होंने देखा।
Post a Comment