Top News

ट्रैक्टर पर लकड़ी के ढेर के नीचे शराब ढ़ोते 2 गिरफ्तार

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियाँ: अवैध शराब के विरुद्व पूर्णियाँ पुलिस का अभियान जारी है। जिले की 2 थानों की पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने बायसी और बी.कोठी थाना क्षेत्र से कुल-739.995 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।अपराध नियंत्रण एवं शराब बरामदगी  हेतु बायसी पुलिस एनएच -31 पर स्थित समेकित जाँच चौकी दालकोला पर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। इसी क्रम में संदेह के आधार पर दालकोला की ओर से आ रही सिल्वर रंग का एक्सयूभी 500 रजिस्ट्रेशन नंबर -बीआर 11 पीए 6466 को रुकने का इशारा किया गया। इसी बीच वाहन चालक गाड़ी से उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त कर तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में उक्त वाहन में छुपाकर कुल -389.37 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया


पकड़ा गया तस्कर मो0 अहमद पिता-मो0 नज़ाम साकिन- चकवा वार्ड नंबर 11 डगरुआ थाना- डगरुआ  जिला- पूर्णिया का रहने वाला है।  वही दूसरी तरफ बड़हरा कोठी थाना ने भी ट्रैक्टर से परिवहन करते कुल मात्रा-350.625 विदेशी शराब जब्त किया हैं। साथ ही 2 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया हैं। बताया जाता है कि पुलिस को गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक स्वराज ट्रैक्टर जिस पर लकड़ी लदा हुआ है जिसके नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है, जो देवरा बाजार की की ओर जाने वाली है


 सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रेलवे क्रॉसिंग श्यामा उच्च विद्यालय धरोतर के पास पहुंचकर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में बड़हरा बाजार की ओर से एक स्वराज ट्रैक्टर जिसके ट्रॉली पर लकड़ी लदा हुआ था आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा दिया गया। पुलिस बल को देखकर उक्त वाहन का चालक एवं खलासी गाड़ी खड़ी कर इधर उधर भागने लगे, जिस से उपस्थित पुलिस बल के द्वारा भाग रहे दोनों व्यक्तियों को खदेड कर पकड़ा गया।  वाहन को अपने कब्जे में लेकर सघन तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से विभिन्न ब्रांडों के कुल- 350.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।इस मामले में अनिल कुमार यादव पिता- भूपेंद्र प्रसाद यादव  साकिन- चांदपुर भंगहा थाना- जानकीनगर जिला -पूर्णिया एवं दिलखुश ऋषिदेव  पिता-घोतर ऋषिदेव साकिन- दीनापट्टी थाना- मुरलीगंज ज़िला- मधेपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post