पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियाँ: बायसी पुलिस ने छापेमारी कर एक ब्यक्ति को कुल -5.264 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनिल कुमार बोसाक पिता-स्व0 जामुन लाल बोसाक साकिन- चोचा वार्ड न-06 थाना- बायसी जिला-पूर्णियाँ है। बताया जाता है कि बायसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की चोचा ग्राम में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा का खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना की सत्यता एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष बायसी पु0नि0 सुनील कुमार सुमन के नेतृत्व में चोचा गांव पहुंचकर अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई
छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार बोसाक के घर से कुल 1.064 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं एक अन्य घर से कुल 4.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। घर का मालिक चंपा देवी पति-स्व0 मोहनलाल बोसाक साकिन- चोचा वार्ड न-06 थाना- बायसी जिला-पूर्णियाँ भागने में सफल रहा। विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है
Post a Comment